धूमधाम से आयोजित की गयी विद्यालय इतिहास मेला
प्रोजेक्टर के माध्यम से स्टैचू ऑफ यूनिटी का वर्चुअल रिएलिटी और डिजिटल टूर का आयोजन विद्यालय की उपलब्धियां तथा इतिहास पर आधारित फोटो गैलरी का हुआ आयोजन

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। शासन की गतिविधि के क्रम में वर्तमान मई माह में विद्यालय इतिहास मेला,
स्टैचू ऑफ यूनिटी का वर्चुअल रिएलिटी तथा डिजिटल टूर का आयोजन किया गया।सरदार वल्लभभाई पटेल एवं दिग्विजयनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने कहा कि विद्यालय का इतिहास मेला छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय इतिहास मेला का मुख्य उद्देश्य इतिहास तथा कला की घटना को एक उत्तम तरीके से सीखना है। प्रोजेक्टर के माध्यम से रियलिटी शो के विषय में शिक्षक बिनोद कुमार ने कहा कि वर्चुअल टूर से छात्रों का शिक्षा और संग्रहालयों तक पहुँच आसान होती है। वर्चुअल माध्यम से गुजरात में स्थित 182 मीटर ऊंची स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा एकता तथा अखंडता क्या संदेश देती है ।
विद्यालय की उपलब्धियों एवं इतिहास को फोटो गैलरी के रूप में तथा छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं, कर्मचारी और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रमोद मौर्य




