महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

स्वर्ण व्यवसायियों संग बैठक, समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सर्राफा व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों के महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान सभी सर्राफा व्यवसायियों को अपनी दुकानों के अंदर एवं बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें नियमित रूप से सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर देने का आग्रह किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है तथा बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में स्थानीय सर्राफा व्यापारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आर्यन श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!