
आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा के फरेन्दा महाराजगंज मार्ग पर कार बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज हेतु लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा बनकटी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज कर घायलों के हालत को गंभीर देखते हैं जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महदेवा के पास फरेंदा महाराजगंज मार्ग पर एक कार बाइक की सीधी टक्कर हो गई जिसमें कार एवं बाइक सवार चार लोग घायल हो गये सभी घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा बनकटी पहुंचाया गया। घायलों में अब्दुल्लाह अंसारी पुत्र मोहम्मद यूसुफ उम्र 28 वर्ष भगवानपुर
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र, विंन्दयास त्रिपाठी पुत्र विनायक त्रिपाठी वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत आनंदनगर , शकुंतला पत्नी लक्ष्मी नारायण उम्र 50 वर्ष करमहवा बुजुर्ग थाना क्षेत्र पुरंदरपुर प्रमोद पाठक पुत्र तीरथ बडिहारी बाजार थाना क्षेत्र कोल्हुई गंभीर रूप से घायल हो गए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज कर सभी घायलों को गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय महाराजगंज रेफर कर दिया गया।




