संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मुंडेरी निवासिनी शिवानी चौधरी की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने शिवानी के परिजनों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाया हैं।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसामीर निवासिनी मृतका कि मां रम्भावती ने घुघली पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका शिवानी के पति सुनील शादी के कुछ ही दिन बाद विदेश चला गया। परिवार के अन्य लोग शिवानी के साथ आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग व मारपीट करते थे।
पति भी विदेश से अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करता था। मृतका की मां रम्भावती ने शिवानी के पति सुनील चौधरी, ससुर पूर्णवासी चौधरी, सास बिंद्रावती देवी, जेठ सोनू चौधरी, व जेठानी प्रमिला के खिलाफ अतिरिक्त दहेज व मारपीट कर हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतका की मां ने अनुसार शिवानी की शादी 22 में 2025 को बड़े ही धूमधाम से हुई थी।
घुघली पुलिस घटना की सूचना पर शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस परिजनों को पूछताछ के लिए थाने पर बैठाई है। इस संबंध में नवागत थानाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्ट मर्दन के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई करते हुए परिजनों से पूछ तछ कि जावड़ा हैं।
दिनेश पाण्डेय




