ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज: 33000 केवीए विद्युत का फाल्ट ठीक कर रहे 4 विद्युत कर्मी घायल
सोनू नामक विद्युत कर्मी को किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर हालत गंभीर।

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद मुख्यालय पर रात करीब 11:30 बजे मुख्यालय स्थित पावर स्टेशन के 4 कर्मचारी 33000 केवीए की आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे ठीक कर रहे थे।इसी दौरान विद्युत स्पर्शघात से जलकर घायल हो गए।
घायलावस्था में स्थानीय लोगों व कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इनमें सोनू नामक विद्युत कर्मचारी के अधिक जलने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के बाद से विद्युत आपूर्ति समाचार लिखे जाने तक बाधित रही। इस संबंध में जब जे ई से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
सूत्रों की माने तो विद्युत स्पर्शघात से घायल विद्युत कर्मी गोरख, प्रदीप व संपूर्णानंद का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




