हादसा : नल में करंट उतरने से चपेट में आई महिला की हुई मौत
दो बच्चो के सिर से उठ गया मां का साया

गांगी बाजार, महराजगंज।( न्यूज पैच )।पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इलाहाबाद में शनिवार को नल में करंट उतर जाने से करंट की चपेट में आई एक महिला की मौत हो गई । पल भर में ही एक परिवार की सारी हसी – खुशी मातम में बदल गयी और परिवार में कोहराम मच गया ।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि शमा परवीन पत्नी समीर अंसारी शनिवार की सुबह में अपने छोटे बेटे अर्सलान को अपने ही घर के पीछे शौच कराने के लिए ले गयी थी वापस लौट कर मोटर चला कर पानी भरने का प्रयास कर रही थी कि इसी बीच नल के पाइप में करंट उतर गया जिसकी चपेट में आकर वह मौके पर गिर कर अचेत हो गयी ।
कुछ देर बाद जब उसके पति बाहर निकले तो पत्नी को अचेत अवस्था मे गिरा हुआ देख उनके होश उड़ गए और शोर मचाया शोर सुन कर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे इलाज कराने के लिए उन्हें पनियरा ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही शमा परवीन की मौत हो गयी । इस हादसे से अरशद अंसारी उम्र लगभग 10 वर्ष व आर्सनल उम्र लगभग 3 वर्ष के सिर से मां का साया छिन गया ।
रिपोर्ट: औसाफ आलम खां सोनू




