महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

न्यूज पैच के खबर का हुआ असर ट्रांसफार्मर पर उगी झाड़ियों हुई साफ

ग्रामीणों ने की थी विद्युत विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया गांव में जाने वाली मुख्य मार्ग पर एक विद्युत ट्रांसफार्मर पर झाड़ियां उग गई थी और विद्युत साट सर्किट होने की प्रबल संभावना बन रही थी।

ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान की विद्युत विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों से मांग की थी। इस खबर को शनिवार को न्यूज पैच ने प्रमुखता से चलाया और विद्युत विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए रविवार की सुबह में ट्रांसफार्मर के आस- पास उगे झाड़ियां को साफ कराया और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया। समस्या को प्रमुखता से चलाने के लिए ग्रामीणों ने न्यूज पैच के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही त्वरित मामले का समाधान कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद व्यापित किया।

बताते चले कि विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी विद्या भूषण गुप्ता दब्बीर हसन, जोखई , आनंद , बिजय, मनोज, मदन सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा सिन्दुरिया गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर झाड़िया उग आयी है। बिजली के ट्रांसफार्मर के आस-पास उगी झाड़ियाँ और झाड़-झंखाड़ गंभीर आगजनी व दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते है। स्पार्किंग होने पर ये सूखी घास और झाड़ियाँ पल भर में आग का विकराल रूप ले लेती हैं, जिससे ट्रांसफार्मर जलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर पर उगे झाड़ियों को साफ करने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किये थे।

प्रमोद मौर्य

न्यूज पैच के इस खबर का हुआ असर

ट्रांसफार्मर पर उगे झाड़ियों को साफ करने की ग्रामीणों ने की मांग

 

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!