ट्रांसफार्मर पर उगे झाड़ियों को साफ करने की ग्रामीणों ने की मांग

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सिन्दुरिया गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर झाड़ियां उग जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ट्रांसफार्मर के ऊपर उगी झाड़ियों के कारण आये दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। विभाग बेपरवाह बना हुआ है। उसकी सफाई कराने के लिए विभाग जहमत भी नहीं उठा रहा है। इस दौरान ग्रामसभा सिन्दुरिया निवासी विद्या भूषण गुप्ता दब्बीर हसन, जोखई , आनंद , बिजय, मनोज, मदन सहित तमाम ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा सिन्दुरिया गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर झाड़िया उग आयी है।
बिजली के ट्रांसफार्मर के आस-पास उगी झाड़ियाँ और झाड़-झंखाड़ गंभीर आगजनी व दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते है। स्पार्किंग होने पर ये सूखी घास और झाड़ियाँ पल भर में आग का विकराल रूप ले लेती हैं, जिससे ट्रांसफार्मर जलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर पर उगे झाड़ियों को साफ करने की मांग विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किये है।
प्रमोद मौर्य




