कृष्णा फ्रैक्चर क्लिनिक में सेवा कार्यक्रम: 100 मरीजों में अंगवस्त्र वितरित, गोल्ड मेडलिस्ट उमेश साहनी सम्मानित
परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम, ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई सामाजिक सेवा पहल की लोगों ने की सराहना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। कृष्णा फ्रैक्चर क्लिनिक एवं मैटरनिटी होम में 2 मई को एकलव्य वेल्फेयर एवं मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट के बैनर तले सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. डी.के. साहनी की माता जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 मरीजों को अंगवस्त्र वितरित किए गए। इस पहल को उपस्थित लोगों ने समाज के प्रति एक सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर प्रथम इंदौर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट उमेश साहनी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से उन्हें ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के सचिव डॉ. कृष्णा सनी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मन्नू सहानी, विनीता सनी, वंदना, प्रज्योत, शैलेश, अभिषेक, दिलीप, संतोष, राकेश, राज, शिखर और अचिंता शिखर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि उमेश साहनी, ग्राम चौक माफी टोला (कोल्हुआर), पोस्ट बढ़या चौक, तहसील कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




