Uncategorized

ट्रेलर की चपेट में आने से पति पत्नी एवं एक नौनिहाल की दर्दनाक मौत

दुर्घटना के बाद सिन्दुरिया पुलिस ने ट्रेलर को लिया कब्जे में

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुअही धुस चौराहे पर गुरुवार की दोपहर करीब 12. 30 बजे एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी एवं एक नौनिहाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिन्दुरिया पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया और तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा। इसकी सूचना घुघुली पुलिस को मिली तो घुघुली पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के पास ट्रेलर को रोकवाकर अपने कब्जे में ले लिया और सिन्दुरिया पुलिस के हवाले कर दिया।
जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भारत खंड पकडी निवासी 28 वर्षीय नौशाद पुत्र भूलई अपनी 25 वर्षीया पत्नी सलेहा खातून एवं 6 माह की पुत्री शहजादी के साथ मोटरसाईकिल से पुरैना की ओर जा रहे थे। अभी वह बलुअही धुस चौराहे से कुछ दूर तक ही गये थे। उसी दौरान बलुअही धुस से गिट्टी उतारकर पुरैना जा रही ट्रेलर बीआर 28 जीबी 9110 ने पीछे से मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा।घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा। इसकी सूचना घुघुली पुलिस को मिली तो घुघुली पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के पास ट्रेलर को रोकवाकर अपने कब्जे में ले लिया और सिन्दुरिया पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना सिन्दुरिया पुलिस को दिये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल मृतकों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिये। साथ ही टेलर को भी पकड़ कर स्थानीय थाने ले आये। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। साथ ही ट्रेलर को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!