स्क्रीनिंग, फीडिंग, निदान और संदर्भन के बारे में प्रशिक्षित किए गए चिकित्सक
निगरानी, समीक्षा, खरीद, वितरण तथा अनुमान और इंडेंट के बारे में मेडिकल आफिसर्स की भूमिका की भी दी गई जानकारी। दो सत्रों में चलाया जा रहा एनसीडी स्क्रीनिंग, ई-कवच फीडिंग को लेकर चिकित्सकों का प्रशिक्षण।

महराजगंज। (न्यूज पैच)। गैर संचारी रोगों की गुणवत्तापूर्ण स्क्रीनिंग, ई-कवच पोर्टल पर मरीजों का ब्यौरा सही तरीके से फीड करने और मेडिकल आफिसर की भूमिका को लेकर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में जपाईगो संस्था के सहयोग से चिकित्सकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनाथ प्रसाद के किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि बार-बार प्रशिक्षण के बाद भी एनसीडी स्क्रीनिंग और ई-कवच पोर्टल पर सही ढंग से फीडिंग नहीं हो पा रही है, जो गंभीर चिन्ता का विषय है।
उन्होंने कहा कि उक्त विषयों को लेकर चिकित्सकों, सीएचओ, बीपीएम,बीसीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न तिथियों पर प्रशिक्षित किया जाना है, जिसका शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण दो सत्रों में चलाया जा रहा है। डॉ सिंह ने पहले सत्र में गुणवत्तापूर्ण और अवसरवादी स्क्रीनिंग, निदान और संदर्भों के बारे में बताया,जबकि दूसरे सत्र में मेडिकल आफिसर की भूमिका, अनुमान और इंडेंट, वितरण, निगरानी और समीक्षा के बारे में जानकारी दी।
जपाईगो संस्था से जुड़े डॉ विनीत श्रीवास्तव और डॉ अंकिता कौर ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि सभी चिकित्सक एनसीडी स्क्रीनिंग और सही तरीके से फीडिंग कराने के बारे में ठीक से जानकारी हासिल कर लें तथा अपनी जिम्मेदारी को भी जान लें ताकि सही और सार्थक परिणाम सामने आ सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम को डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव, डीसीपीएम संदीप पाठक ने संबोधित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पनियरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अधिदेव, परतावल सीएचसी के अधीक्षक डॉ अनिल जायसवाल, डॉ अमित विक्रम, डॉ ईश्वर चंद विद्यासागर तथा डॉ अरूण गुप्ता प्रमुख तौर पर प्रतिभाग किया।




