शिक्षा ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता : रामचन्द्र यादव
रामरतन पीजी कालेज में आयोजित हुआ अशीर्बचन समारोह कार्यक्रम

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शिक्षा ही एक ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नही सकता । अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कभी डरना नही चाहिए बस मेहनत व लगन से पड़ते रहिए सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी । ये बातें पनियरा क्षेत्र के रामपुर में स्थित राम रतन पीजी कालेज में आयोजित आशीर्वचन कार्यक्रम में उपस्थित छात्र / छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक रामचन्द्र यादव ने कही ।
कार्यक्रम की शुरुआत थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह व विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्नातक स्तर पर बीएससी तृतीय वर्ष साधना चौरसिया , मिस फेयरवेल व गुलशन कजमार बीएससी तृतीय वर्ष मिस्टर फेयरवेल , गुंजा एमएससी ( प्राणी विज्ञान ) व रंजीत राणा एमए ( राजनीति विज्ञान ) मिस्टर फेयरवेल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न माध्यमिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्यो में आफताब आलम खान , रामकेश सिंह , सतीश शुक्ल , मनोज चौरसिया , ओमप्रकाश सिंह , विनोद यादव , धर्मेन्द्र यादव ,हृदय नारायण यादव , रामजीत यादव , अखिलेश कुमार , दीपक त्रिपाठी , अशोक सिंह आदि को महाविद्यालय के प्रबन्धक द्वारा सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ कमलेश कुमार , डॉ राजेश यादव , भवानीशंकर पांडेय , डॉ साधना विश्वकर्मा , विवेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
औसाफ आलम खां सोनू
गंगी बाजार




