Welcome to News Patch   Click to listen highlighted text! Welcome to News Patch
महराजगंजयूपी
Trending

महाराजगंज जेल का संयुक्त निरीक्षण: जिला जज अरविंद मालिक ने कैदियों की समस्याएं सुनीं, मानवाधिकार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

महराजगंज ।  जिला जज श्री अरविंद मालिक, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

जिला जज महोदय द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोई व जेल परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। जिला न्यायाधीश द्वारा मौजूद सभी जेलकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानवाधिकारों को उपलब्ध हों, इसको जेल प्रशासन सुनिश्चित करे। आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश देते हुए कहा कि बंदियों को उचित चिकित्सा सेवा जेल प्रशासन उपलब्ध कराए।

महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला न्यायाधीश महोदय ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संदर्भ में आश्वस्त किया। उन्होंने जेल की साफ–सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।

जेल अधीक्षक श्री बी.के. गौतम ने बताया कि जेल में कुल 589 बंदी वर्तमान में निरुद्ध हैं। इनमें 533 पुरुष, 30 महिला और 26 अल्प वयस्क बंदी हैं। साथ ही जिला जेल में कुल 05 बंदी अन्य देशों के हैं।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम श्री मुकेश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री कन्हैया यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!