सन्त रविदास कलश वंदन यात्रा का सिसवा में जोरदार स्वागत
क्षेत्र के कई मंदिरों में कलश की गई पूजा अर्चना

सिसवा बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सन्त शिरोमणि गुरु रविदास की समरसता संकल्प अभियान के तहत सिसवा नगर सहित क्षेत्र के कई मंदिरों में सन्त रविदास की कलश वंदन यात्रा पहुची जहाँ कलश का समरसता संकल्प यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव व सिसवा मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया।
रविवार सुबह में सिसवा के बन्दी ढाला पहुची सन्त रविदास की कलश वंदन यात्रा के फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद रथयात्रा हरपुर पकड़ी स्थित बहुरहवा बाबा शिव मंदिर पहुची जहाँ सिसवा विधानसभा के भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा कलश को अपने सिर पर उठाकर मंदिर परिसर ले जाया गया जहाँ पूजन अर्चन कर रथयात्रा जायसवाल नगर स्थित शिव मंदिर पहुचा जहाँ उपस्थित जनसमूह ने पूजा अर्चना किया इसके बाद प्रसिद्ध प्राचीन काली मंदिर पहुचा जहाँ मंडल अध्यक्ष भाजपा रणधीर सिंह द्वारा कलश को मंदिर परिसर ले जाया गया जहाँ मंदिर के पुजारी सोनू शर्मा ने कलश का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रथ नगर के देवीनगर स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर पहुची जहाँ कलश का पूजा अर्चना किया गया वहीं यात्रा के सबया हनुमान मंदिर पहुचने पर ओमप्रकाश गुप्ता जी , प्रमोद चौरसिया ,सभासद अभिमन्यु चौरसिया सहित दलित समाज के लोगों ने स्वागत वंदन किया ।
इस अवसर पर दयाशंकर सिंह धर्मनाथ खरवार राममिलन गुप्ता राजू सिंह राजेश वैश्य प्रमोद जायसवाल पिंटू अमित अंजन प्रमोद जायसवाल प्रेम चंद निषाद हरिकिशुन कुशवाहा पिंटू गुप्ता भोला गणेश खरवार सहित सैकड़ो दलित समाज के लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




