
आनन्दनगर,महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित फरेन्दा थाना क्षेत्रों में किया गया। थाना फरेंदा परिसर में क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा व उपजिलाधिकारी फरेन्दा शैलेन्द्र गौतम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने प्रतिभाग किय। बैठक के दौरान आगामी पर्व-त्योहारों एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा कहा गया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बैठक में सभी समुदायों के लोगों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान फरेंन्दा कोतवाल योगेंद्र राय शाहिद सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव




