ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
मदरसा बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी/अरबी) एवं आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) परीक्षा वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत मदरसों द्वारा छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन 23 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा। परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित है। मदरसा प्रधानाचार्यों द्वारा आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 है। सभी संबंधित मदरसों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।



