ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर विजय सिंह एडवोकेट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को विजय सिंह एडवोकेट को दोबारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर खुशी जताते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी।

स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से महराजगंज जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। उनका लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करना है।

स्वागत समारोह में कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, डॉ. रामनारायण चौरसिया, पूर्णमासी यादव, चंदन तिवारी, चंद्रजीत भारती, रामनारायण प्रसाद, गोविंद मिश्रा, अजय द्विवेदी, आनंद कनौजिया, शेषमणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, जमील अहमद, रमेश चंद्र श्रीवास्तव और सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!