ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

दीपावली पर सभी वार्डों में लगेंगी लाइटें, बलिया नाला पर पुल निर्माण का प्रस्ताव

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पालिका परिषद महराजगंज की बोर्ड बैठक मंगलवार को अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दीपावली पर्व के मद्देनजर सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी, पार्किंग व्यवस्था तथा विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद प्रधान लिपिक बैकुण्ठनाथ यादव ने अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।

दीपावली पर रोशन होंगे सभी वार्ड

बैठक में दीपावली त्योहार को देखते हुए नगर के सभी वार्डों में लाइट लगवाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समिति गठित कर नगर पालिका के निष्प्रयोज्य सामानों का सत्यापन कराने और नियमानुसार उनकी नीलामी कराने पर सहमति बनी।

बलिया नाला पर पुल निर्माण का प्रस्ताव

सभासद अमितेश कुमार गुप्त ने सुभाष नगर और वीर बहादुर नगर के बीच बलिया नाला पर पहले से बने पुल के पिलर के ऊपर आवागमन के लिए एप्रोच सहित पुल निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं, सभासद संगीता देवी ने शिव मंदिर के पास स्नानघर बनवाने का प्रस्ताव दिया।

बैठक में सक्सेना नगर में सूरज होटल के सामने नगर पालिका की जमीन पर पार्किंग विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज से वार्ता कर किराये पर जमीन लेकर पार्किंग की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी।

कल्याण मंडप और वेंडिंग जोन पर भी निर्णय

वार्ड नंबर-10 महुअवां में बने कल्याण मंडप का संचालन एवं प्रबंधन शासन के निर्देशों के अनुसार करने का निर्णय लिया गया। वहीं, नगर चौकी के बगल में बने वेंडिंग जोन में नियमानुसार केवल पात्र स्ट्रीट वेंडरों को ही आवंटन करने पर सहमति बनी।

बैठक में नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सभासद दीपक, सुराती देवी, ब्रजकिशोर सिंह, जनिता पासवान, जितेन्द्र कुमार, गोरखनाथ, ऋषिकेश पटेल, अजय कुमार गुप्ता, रीनू, दुर्गावती पाण्डेय, अमितेश गुप्ता, बृजेन्द्र पटेल, संगीता देवी, राहुल पाण्डेय, राणा पटेल, रहमतुन निशा, लालजी गुप्ता, सिद्धार्थनाथ शुक्ल, गोरख गुप्ता, प्रमिला, मुरारी लाल निगम, जगदीश निषाद, अभय जायसवाल, राजीव द्विवेदी और मेवा लाल सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!