पीएम सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सेवा सेतु शिविर आयोजित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद में *जन-जन तक सौर ऊर्जा, हर घर में उजाला* अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नेडा एवं डिस्कॉम के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में नागरिकों को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लाभ, पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक चैनलों, डिजिटल माध्यमों एवं सामुदायिक आउटरीच के जरिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इसी क्रम में *विकास भवन परिसर, महराजगंज में 05 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक* सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में नागरिकों को योजना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन, आवेदन प्रक्रिया एवं सौर ऊर्जा के उपयोग से मिलने वाले लाभों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।




