भगत सिंह जयंती पर आप ने महराजगंज में लगाया रक्तदान शिविर
जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

महराजगंज।(न्यूज पैच)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाया गया।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है।
शिविर में जिला अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज गुप्ता, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता और कार्यकर्ता रमजान ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता, जिला महासचिव शिवदयाल यादव, जिला सचिव कृष्ण कसौधन, दामोदर गोयल, अनवर अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी की ओर से बताया गया कि रक्तदान के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से इस मानवीय कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।




