ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

थाना चौक में समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद और पैमाइश के मामलों में राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना चौक में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराने तथा तथ्यों के आधार पर न्यायसंगत कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में दोनों पक्षों की बात सुनी जाए और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों तथा अन्य जनशिकायतों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारित किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!