खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत पिपरा नारायणपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राजकीय फल संरक्षण केंद्र महराजगंज की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड मिठौरा की ग्राम सभा पिपरा नारायणपुर में 15 से 16 सितंबर तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान सत्येंद्र ने किया, जबकि प्रशिक्षण सामग्री का वितरण लीलावती देवी द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण में कुल 30 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान धर्मराज मिश्रा, रामहर्ष प्रसाद तथा गृह विज्ञान प्रवक्ता उषा देवी ने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाई स्थापित करने, खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद तैयार करने तथा फल एवं सब्जियों के प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी दी।
प्रशिक्षार्थियों को पीएमएफएम योजना के अंतर्गत उद्योग स्थापित करने और स्वरोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना रहा।
प्रशिक्षण के समापन पर ग्राम प्रधान द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन राज किशोर सिंह, प्रभारी, द्वारा किया गया। :::




