Uncategorized

वन स्टॉप सेंटर का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर दिए जरूरी निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे वन स्टॉप सेंटर महराजगंज का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और वहां रह रही महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रशासक ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में वर्तमान में छह संवासिनियां आवासित हैं। इनमें से पांच आवश्यक चिकित्सीय एवं विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस सुरक्षा में बाहर गई थीं, जबकि एक संवासिनी सेंटर में मौजूद मिली।

ऊपरी तल पर जाली लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वन स्टॉप सेंटर के ऊपरी तल पर जाली लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सेंटर में सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

डीएम ने सभी कर्मचारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का समय से निर्वहन करने और ड्यूटी के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही सेंटर परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देने पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सेंटर की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, केंद्र प्रशासक ऋचा मिश्रा, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!