अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत , अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गांगी बाजार ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । पनियरा – मुजुरी मार्ग पर कौवाठोर के पास रविवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया , जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई । पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
मिले विवरण के अनुसार गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अबादी सखनी निवासी मनीष पुत्र रामनवल उम्र लगभग 35 वर्ष जो अपने भाई मंजेश के साथ कौवाठोर में स्थित एक दुकान पर गया था। मनीष किसी काम से दुकान से निकल बाहर गया इसी बीच एक तेज रफ्तार से अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती किया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि थोड़ी दूर जाते ही रास्ते में उसकी मौत हो गई ।
इस संबंध में पनियरा एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है ।
रिपोर्ट : औसाफ आलम खां सोनू




