पुलिस ने सपा नेता को किया हाउस एरेस्ट

महराजगंज / गांगी बाजार (न्यूज पैच)। दिल्ली के जंतर – मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्यवाही व निर्दोष छात्रों पर हुए कथित लाठी चार्ज के विरोध में छात्रों के समर्थन में पहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लगभग 2 बजे ग्राम मुडिला बाजार चौराहे पर धरना प्रदर्शन एंव पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित था कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस ने सपा नेता अजय कुमार गुप्त उर्फ लल्ला को हाउस एरेस्ट कर लिया ।
सपा नेता अजय कुमार गुप्त ने बताया कि इसके बावजूद सभी सपा कार्यकर्ताओं पुलिस की मौजूदगी में सरकार की नीतियों के विरुद्ध अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नही हो सकी तो चौकी इंचार्ज खुटहां रोहित यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हाउस एरेस्ट नहीं किया गया था उनको रोका गया था । समाचार लिखे जाने तक उनके आवास पर पुलिस तैनात रही ।
औसाफ आलम खां सोनू




