Uncategorizedब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने22जुलाई को 403विधानसभाओ मे प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, बूथ स्तर पर नई ऊर्जा व युवा शक्ति से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर दिया जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपने महराजगंज स्थित आवास के कैंप कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र प्रवास के दौरान आयोजित इस बैठक में उन्होंने आगामी 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आगामी विधानसभा और अन्य चुनावों में पार्टी की सफलता बूथों की मजबूती पर निर्भर करेगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने में जुट जाए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से बूथ अध्यक्षों को संगठन की नीतियों, योजनाओं और चुनावी रणनीति से अवगत कराया जाएगा, जिससे वे अपने-अपने बूथों पर पार्टी को और अधिक मजबूत बना सकें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ अध्यक्षों की भूमिका केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने, नए मतदाताओं से जुड़ने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन्हीं उपलब्धियों के बल पर भाजपा जनता का विश्वास लगातार जीत रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दें तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के आधार पर जवाब दें।

बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, बबलू यादव, संतोष सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर द्विवेदी, बैजनाथ पटेल गोविंद जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अमरनाथ पटेल, संतोष जायसवाल, उमेश जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, सुनील मद्धेसिया,आकाश श्रीवास्तव, बलराम दूबे, प्रदीप उपाध्याय, गोलू सिंह, अजय कुमार गौतम, रमेश बर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!