600 ग्राम कापर धातु चोरी करते आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज
चोरी करके ले जा रहे हैं युवक पर शक होने पर मिल मालिक समेत कर्मचारियों ने ली तलाशी

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे के पास स्थित वैभव लक्ष्मी सारटैक्स मिल में शुक्रवार सुबह एक युवक को करीब 600 ग्राम कापर (तांबा) चोरी करते हुए मिल मालिक समेत कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पकड़े गये आरोपी को चोरी किये गये कापर के साथ पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मिल मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्रवाई में जुट गई।
इस दौरान वैभव लक्ष्मी सारटैक्स मिल के मालिक अशोक कुमार सुल्तानिया द्वारा सिन्दुरिया थाने में तहरीर देकर अगवत कराया गया कि 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को सुबह करीब 9. 30 बजे ग्राम अमसहा, थाना घुघली निवासी इंशान अली पुत्र जहूर अली मिल के गोदाम से लगभग 600 ग्राम कापर धातु चोरी कर ले जा रहा था। इसी दौरान मिल के कर्मचारी गुंजेस्वरी दत्त पाण्डेय एवं बागेश्वरी पटेल को उस पर शक हुआ। वे लोग उसकी तलाशी लिए , तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 600 ग्राम कॉपर बरामद हुआ। मिल मालिक ने आरोप लगाया गया है कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से भी मिल का सामान चोरी कर रहा था। मिल के कर्मचारियों ने आरोपी को चोरी किए गए कॉपर के साथ पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए युवक के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।
प्रमोद कुमार मौर्य




