सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत:: ओम प्रकाश यादव

फरेंदा,महाराजगंज(न्यूज पैच)। समाजवादी पार्टी के बूथ लेवल कार्यकताओं की बैठक फरेन्दा विधानसभा के लेहडा समय माता के स्थान पर हुई बैठक में फरेंदा विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी व शासन सत्ता के आतंक से व्यक्ति को समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही निजात मिल पाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद मणी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में तमाम जनहित योजनाएं महिलाओं, बेरोजगारों एवं गरीबों के लिए संचालित हो रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सिर्फ संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है। बैठक को सतीश यादव, बाबर अहमद अब्बासी, राकेश यादव, अमित चौबे दिलीप शुक्ला ने भी सम्बोधित किया।
रवि श्रीवास्तव




