मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा की, सूर्य घर योजना व फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड मे करने का दिया निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। लक्ष्य में कोई अस्पष्टता अथवा अन्य समस्या है तो निदेशालय स्तर पर सूचित करते हुए संशोधित लक्ष्य प्राप्त कर लें। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी 03 दिनों में विभागीय पोर्टल पर सतत निगाह रखते हुए योजनाओं की प्रगति को सुनिश्चित करें। उन्होंने बी व सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं में प्रगति को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया
बैठक मे सीएमओ डॉ0 नवनाथ प्रसाद, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बी. एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आर्यन श्रीवास्तव




