महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जल ही जीवन का आधार है- डॉ एके द्विवेदी 

जिला संयुक्त चिकित्सालय में आरओ वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

महाराजगंज,(न्यूज पैच)। बुधवार की शाम को जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थित इमरजेंसी वार्ड के सामने रोटरी क्लब द्वारा आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया l जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि जल ही जीवन है जीवन का आधार है, इसको चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और सचिव विनोद कुमार गुप्ता द्वारा रोटरी क्लब के सौजन्य से आरओ वाटर कूलर का स्थापना किया गया।

रोटरी क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाटर कूलर रोटरी क्लब द्वारा फरेंदा रोड स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थापना की गई जिसका उद्घाटन सीएमएस द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर एबी त्रिपाठी ने कहा कि धरती का 71% हिस्सा पानी से ढका है, लेकिन इसमें से केवल 2.5% ही पीने योग्य मीठा पानी है l आज के समय में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण जल स्तर घट रहा है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और सचिव विनोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्रश करते या दाढ़ी बनाते समय नल बंद रखें, और टपकते हुए नलों की मरम्मत तुरंत करवाएं।पुनः उपयोग आरओ वॉटर प्यूरीफायर और सब्जियों को धोने में इस्तेमाल हुए पानी को पौधों में डालें या घर की सफाई में इस्तेमाल करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार्टर प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह, अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव विनोद कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एके द्विवेदी डॉक्टर रोटियन एबी त्रिपाठी, रोटेरीयन डॉक्टर अरुण गुप्ता,रोटेरियन जैनुल आबेदीन, डॉक्टर रोटेरियन साजिद अहरारी, रोटेरियन आत्मा राम गुप्ता, रोटेरियन प्रभव मिश्रा, रोटेरियन एमपी सिंह रोटेरियन डॉक्टर अमित हालदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!