
महराजगंज।(न्यूज पैच)। खेतो मे बेहन गिराने के ऐन वक्त किसान पानी को लेकर परेशान हो गये। पेट्रोल पम्पो पर डीजल लेने के लिए डिब्बो की लम्बी कतारे लगने लगी। किसान रातभर पेट्रोल पम्पो पर काट कर बेहन व सिंचाई के लिए डीजल की व्यवस्था करने लगे। ऐसे मै नेपाल के पहाडो से निकलने वाली पानी जनपद की नहरो मे दौहने लगी तो किसानो के चेहरे खिल उठे।
नहरो के पानी ने डीजल की मारामारी से राहत की उम्मीद जगा दी है।बता दे कि जनपद मे 20मई से बेहन गिराने का शुरु हो जाता है। बेहन गिराने के समय नहर मे पानी न देख किसान खेती प्रभावित होने के डर से डीजल की व्यवस्था मे जुट गये। होर्मुज पर अमेरिका ईरान की रार ने पेट्रोल डीजल की समस्या उत्पन्न कर दी तो पम्पो मे लाइने लगने लगी हालांकि प्रशासन फ्यूल की किल्लत से इंकार कर रहा है लेकिन पम्पो पर लम्बी लाइने कुछ और ही बयां कर रही है।
क्षेत्र के देवरिया माइनर व उससे निकलने वाली महराजगंज राजवाहा मे बुधवार की सुबह पानी देख कृषको की बाछे खिल उठी। किसान अब डीजल के अभाव मे बेहन मे देरी न होने की आस से खुश है।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




