महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का होता है निर्माण: पंकज चौधरी

दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ।  प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदशीलता व दायित्व बोध जागृत करने का है है सशक्त माध्यम

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले के आई टी एम इंजीनियरिंग कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा/ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने फीता काट कर किया। साथ ही गैलरी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा/ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वह बढ़ना भी बंद कर देता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की नीतियों और जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के समय विपक्ष राजनीति कर रहा है। डीजल पेट्रोल और गैस के लिए पैनिक फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि जबतक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा राष्ट्र विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उज्जवला योजना, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना जैसी तमाम योजनाओं को शुरू कर आम आदमी को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य सरकार ने किया है। सभी योजनाओं में पारदर्शिता है। पिछली सरकारों में सभी योजनाओं में बिचौलियों का हस्तक्षेप होता था। केंद्र से मिलने वाला धन आम आदमी तक आते आते आधे से कम हो जाता था। डबल इंजन की सरकार में विकास नई ऊंचाई तय कर रहा है। एक्सप्रेसवे प्रदेश बन रहा है उत्तर प्रदेश में, माफिया राज खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश में श्री योगी के नेतृत्व में निवेशकों ने कदम बढ़ाया है। उन्हों ने कहा कि यह अभियान केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने का महायज्ञ है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है साथ ही प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भाजपा की आत्मा, उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता और उसके कार्यकर्ता निर्माण की निरंतर चलने वाली साधना का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें एक देश एक विधान के मंत्र को सिखाता है, वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद हमें सिखाता है कि राजनीति का केंद्र सत्ता नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति है। इसलिए यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व बोध जागृत करने का भी सशक्त माध्यम है। जो सेवा, समर्पण और समरसता के भाव के साथ है। उन्होंने ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ता को यह स्मरण कराता है कि संगठन व्यक्ति से बड़ा है, और राष्ट्र सर्वाेपरि है। प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता केवल चुनावी योद्धा नहीं, बल्कि समाज का पथ प्रदर्शक बनता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी कहते है कि हम राजनीतिक क्षेत्र में संगठन आधारित राजनीतिक दल हैं। हमारा संगठन कार्यकर्ता आधारित है एवं हमारा कार्यकर्ता विचारधारा आधारित है। उन्हों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और आत्मचिंतन के साथ आत्मसात करें तथा स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को अपने आचरण में उतारते हुए संगठन और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ें।

पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वर्ग प्रशिक्षण के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया कि यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस व्यापक प्रशिक्षण से संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा का कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर डटकर काम करता है, जो पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।मिशन 2027: इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया । जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महाअभियान संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करेगा तथा आगामी दायित्वों के निर्वहन में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और स्पष्टता प्रदान करेगा।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया विधायक प्रेम सागर पटेल , पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पी सी यू चेयरमैन पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जनार्दन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, परदेसी रविदास, व अरुण शुक्ला, ब्लॉकप्रमुख वेद शुक्ला, आनंद शंकर वर्मा, राम प्रीत गुप्ता, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, शैलेश पांडेय, संतोष सिंह, प्रभाकर दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव द्विवेदी, अमरनाथ पटेल, अरुणेश शुक्ला, प्रदीप उपाध्याय, डॉ आशीष मिश्रा, राजेंद्र पटेल, बैजनाथ पटेल सहित तमाम पदाधिकारी ,मंडलों के अध्यक्ष एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!