
सिन्दुरिया, महराजगंज ( न्यूज पैच ) । स्थानीय थाना क्षेत्र ग्रामसभा पतरेंगवा में रविवार को महिला थाना में तैनात उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को अपराधों, गुड टच, बैड टच और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दिया गया।
साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नं 1090 , 112,181,102,108, तथा 1098आदि के बारे में जानकारी गयी। साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायत समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विशेष जानकारी से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।इस अवसर पर गांव की तमाम महिलाए एवं बालिकाए मौजूद रही।
प्रमोद मौर्य




