महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जमीन का हुआ बैनामा 

क्लब के पदाधिकारियों सदस्यों में हर्ष का माहौल, सभी ने बताया ऐतिहासिक कदम। अब होगी भवन निर्माण की कवायद शुरू

महराजगंज।(न्यूज पैच)। देश के पत्रकारों का महराजगंज जिला का यह इकलौता संगठन होगा जो अपने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के आपसी सहयोग से क्लब भवन निर्माण के लिए 21 मई दिन बृहस्पतिवार को जमीन का रजिस्ट्री बैनामा कराया है। यह कदम संगठन के लिए जहां प्रेरणाश्रोत है वहीं मिल का पत्थर भी साबित हुआ है। काफी दिनों के प्रयास के बाद आज का दिन क्लब के लिए महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन रहा। यह क्लब के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

क्लब के जमीन का बैनामा होने से संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों में खुशी व्याप्त है । यही नहीं क्लब के जमीन का बैनामा होने के बाद अब भवन निर्माण की कवायद शुरू होगी।

मिली जानकारी के अनुसार जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज जनपद का इकलौता पंजीकृत पत्रकार संगठन है। जो पत्रकार हितों के लिए हमेशा सजग व संघर्षशील रहता है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न बैठकों में यह प्रस्ताव लाया था कि संगठन का अपना निजी भवन बनाया जाए। इस क्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में आपसी सामंजस्य एवं आपसी सहयोग से भवन निर्माण के लिए धन एकत्र किया इसके लिए सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने सराहनीय प्रयास किया जिसका परिणाम ये रहा कि 21 मई 2026 दिन बृहस्पतिवार को विक्रेता एवं संगठन के पदाधिकारियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर उपस्थित होकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के लिए जमीन का बैनामा कराया।

इस सराहनीय कार्य से क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। साथ ही आज का दिन क्लब के लिए ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ ही अब भवन निर्माण की दिशा में कवायद शुरू होगी और भव्य भवन निर्माण के बाद संगठन के लिए अपना भवन मिल का पत्थर साबित होगा। रजिस्ट्री कार्यालय मे बैनामा होने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी ने रजिस्ट्री पेपर के कागजात को क्लब के पदाधिकारियों को सौंपा।

इस दौरान क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव संरक्षक शैलेष पाण्डेय राकेश प्रजापति अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव गौतम तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!