स्कूलों मे ग्रीष्मावकाश की छुट्टी, परिषदीय शिक्षक करेगे जनगणना ड्यूटी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मई जून मे गर्मी की तपीश से झूलसती यूपी मे 20मई से15जून तक ग्रीष्मावकाश का प्रावधान है।19मई के बाद स्कूल बंद हो गये है अब स्कूल16जून को खुलेगे। इस बार शिक्षक व शिक्षिकाए ग्रीष्मावकाश मे गर्मी से घरो मे सुकून नही ले पाएगे बल्कि जनगणना ड्यूटी मे मौसम से दो दो हाथ करना पडेगा।
गृह जनपद से इतर दूर दराज जिले मे तैनात शिक्षक व शिक्षिकाए ग्रीष्मावकाश मे परिवार के साथ बीताने को लेकर उत्साहित रहते है लेकिन इस बार जनगणना ड्यूटी ने चेहरे पर निराशा कर रखी है।बता दे कि 22मई से जनगणना की ड्यूटी के तहत मकान चिन्हित कर नक्शा बनाना है। जनगणना मे अधिकांश शिक्षक लगे है जिनकी एचएलबी के साथ ड्यूटी क्षेत्र आवंटित कर दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए शिक्षक व शिक्षिकाए कमर कस चुके लेकिन खराब मौसम के साथ उनको वाहन के ईधन के किल्लत की चुनौती से भी लडना पडेगा।
ऐसे मे जनगणना कार्मिक जिला प्रशासन से डीजल पेट्रोल आरक्षित करने की मांग कर रहे है। पेट्रोल पम्पो पर वाहनो की लम्बी कतारो के बीच ईधन मिलना लोह के चने सबाने के समान बन गया है ऐसे मे ड्यूटी स्थल पर जाने के लिए जनगणना कार्मिको के माथे पर पसीना ला रहा है।फिलहाल शिक्षक व शिक्षिकाए अभी रसोई गैस की किल्लत का सामना जैसे तैसे कर रहे है अब पेट्रोल की जंग को लेकर भयभीत हो गये है।




