महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अनुदेशको को सौपा मानदेय वृद्धि का डेमो चेक

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले अनुदेशको के परिश्रम का सम्मान है मानदेय वृद्धि

महराजगंज।(न्यूज पैच)। परिषदीय स्कूलो मे कार्यरत शिक्षामित्रो के बाद अंशकालीन अनुदेशको को मानदये वृद्धि का तोहफा सम्मान समारोह का आयोजन कर वितरित किया गया।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षामित्रो व अनुदेशको के मानदेय मे वृद्धि का निर्णय लिया गया था उसी के क्रम मे अंशकालिन अनुदेशको का सम्मान एवं मानदेय वृद्धि के वितरण का भव्य आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत करने के उपरांत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय सदर की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

आज के कार्यक्रम में जनपद महाराजगंज के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10 अनुदेशकों – सुमन वर्मा, विनीत कुमार, उमेश गुप्ता, बैजनाथ यादव, जितेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, किरण देवी, नरेंद्रनाथ त्रिपाठी, रंजीव कुमार यादव, चंद्रकला सिंह, अशोक कुमार एवं बलदेव सहानी को मंच पर प्रतीकात्मक चेक, फोल्डर, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 110 अन्य अनुदेशकों को भी फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अनुदेशकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना।

अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी श्री संजय पांडेय जी ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशकों के हितों के लिए संकल्पित है। मानदेय में की गई यह वृद्धि उनके परिश्रम का सम्मान है और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी आग्रह किया कि एक ऐसा माहौल बनाया जाए कि लोग प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित ।अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय की सराहना किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय ने कहा कि अनुदेशक बेसिक शिक्षा की नींव हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा इनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे निश्चित रूप से इनके मनोबल में वृद्धि होगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बल मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा बढ़े हुए मानदेय के लिए सभी अनुदेशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी घुघली श्री चंद्रभूषण पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा श्री शिवकुमार, एस.आर.जी. लवकुश वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, के.एम. पटेल, ए.आर.पी. संजय शुक्ला, मोतीलाल, देवेंद्र पटेल, विनोद मिश्रा, सुनील यादव, अनिल, पंकज मौर्य, जितेंद्र सिंह, अंभोज मिश्र, अरविंद जायसवाल सहित कार्यक्रम के संयोजन में रजत कुमार, प्रमोद कुमार, रजनीश दूबे, रवि कुमार, बिरजू, सुनयना, पारोमिता विश्वास एवं वर्षा सिंह आदि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन श्री अरविंद जायसवाल ‘सरस’ ने किया।

सुनील कुमार श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!