
आनंदनगर, महराजगंज(न्यूज पैच)। तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के समस्याओं को लेकर कुल 89 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई।
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण कर शेष 85 शिकायतो को अविलंब निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विभागों को सौंप दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के आये 89 शिकायतों में, शिक्षा स्वास्थ्य विकास,विजली, थाना,चकवन्दी एवं जमीन के मामले छाये रहे। जिसको गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह भर के अन्दर शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित कराकर शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट किया जाय और सम्बंधित विभागों से निस्तारित करायें गये शिकायत को तहसील कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय। इस दौरान तहसीलदार मजिस्ट्रेट वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल , पुलिस क्षेत्राधिकारी
विभिन्न व्लाकों के खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव, व कानूनगो लेखपाल सहित तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी, एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रवि श्रीवास्तव




