पार्टी निष्ठा सेवा की बदौलत आपका बेटा बना मंत्री: चौधरी शिवेंद्र सिंह।
गृह क्षेत्र फरेंदा में प्रथम आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत।

आनंदनगर, महाराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं शासन स्तर से प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के पश्चात पूर्व विधायक के गृह नगर आनंदनगर में नगर पंचायत आनंदनगर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजेश जायसवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों द्वारा पूरे उपनगर को दुल्हन की तरह सजाकर बैंड बाजा ,भांगड़े के साथ जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर फूल माला से ऐतिहासिक स्वागत किया ।
बताते चलें कि पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह अपने राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से किया और नगर पंचायत आनंदनगर के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और उक्त चुनाव में उन्हें हार देखनी पड़ी तत्पश्चात शाशन द्वारा नवीन कृषि मंडी के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। प्रथम बार 1993 में भारतीय जनता पार्टी से फरेंदा विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए विधानसभा का चुनाव पार्टी ने उन्हें लड़ाया जिसमें वह अपने प्रतिबंधित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक विनोद मणि को मात देकर विधायक बने।
उक्त कार्यकाल 5 वर्ष पूरा नहीं हो सका पुन 1996 में पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास जताया लेकिन वह अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व विधायक विनोद मणी से काफी वोटो के अंतर से चुनाव हार गए। वर्ष 2000 में फिर चुनाव के लिए पार्टी ने उन पर विश्वास करते हुए फरेंदा विधानसभा का टिकट दिया लेकिन उक्त चुनाव में भी वह जीत हासिल न कर सके। जहां विभिन्न दलों के नेता चुनाव जीतने के लिए अपने तरकश में तमाम तरह के तीर रखते हैं एक दल से दूसरे दल में जाते-जाते रहते हैं वहीं पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह अपने जीवन का राजनीति भारतीय जनता पार्टी से प्रारंभ करते हुए वर्तमान में अभी तक वर्ष 2026 तक पार्टी में बने रहे जिसको देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें इनाम स्वरूप उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष पद से नवाजा गया।
उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन अध्यक्ष बनने के बाद आनंदनगर में प्रथम आगमन पर नगर पंचायत आनंदनगर की अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल तथा भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ बैंड बाजा ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जगह-जगह भव्य स्वागत किया। स्वागत के क्रम में अंबेडकर तिराहे पर मंच लगाकर कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन बैंक के अध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो दायित्व मिला उसका निर्वहन उन्होंने बखूबी किया तथा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव सहभागिता निभाते रहे। उन्होंने कहां की वह जहां पूरे प्रदेश में मंत्री हैं वही वह अपने जनपद महाराजगंज एवं फरेंदा में आपके बेटे भाई के रूप में है वह स्वयं सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों का स्वागत करते हैं।
स्वागत करते हुए पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि पूर्व विधायक को मंत्री का दर्ज मिलना यह फरेन्दा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है स्वागत सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी,सहित कई नेताओं ने संबोधित कर स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामनारायण शुक्ला, रविंद्र बहादुर सिंह कृष्ण कुमार वर्मा, मुकेश सिन्धी ,कमलेश कुमार आशीष जायसवाल कन्हैया चौहान राधेश्याम गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह ने किया और अध्यक्षता नगर पंचायत आनंद नगर पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया।
रवि श्रीवास्तव
फरेंदा




