महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

उद्योग बंधु एव औद्योगिक इकाईयो की बैठक में ऋण पत्रावलियों के लेटलतीफी पर डीएम नाराज,विकास कार्यो मे बाधक मानते हुए शाखा प्रबंधको को दी हिदायत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट बुद्धा सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्र पोर्टल, पी एम सूर्यघर ,पी एम युवा कल्याण योजना के अन्तर्गत बैंकों द्वारा ऋण पत्रावलियों पर लेटलतीफी व प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की तथा शाखा प्रबंधकों को हिदायत दिया कि सरकारी योजनाओं की पत्रावलियों को बिना कारण रोके रखने व विकास की गति में बाधक मानते हुए कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा ।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि जिन बैंकों द्वारा उद्यमियों व पी एम सूर्यघर की पत्रावलियों पर ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त करें तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद में कही भी पेट्रोल व डीजल तथा गैस सिलेंडर की कमी नहीं है किसी ब्यक्ति द्वारा अफवाह न फैलाया जाय।

सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सरेमनी में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु 18 विभागों को कुल 188 इकाईयों के एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित हुए हैं। जिनमें 2391 करोड का निवेश हुआ है तथा 10490 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एन आर एल एम समितियों की कुछ बैंकों द्वारा खाता नहीं खोलने पर कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें बैंक मैनेजर अपने ब्रांचों को निर्देश दे कि खाता खोले जिससे आगे की कार्यवाही सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 32आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए हैं जिनकी धनराशि 101.50लाख है। जिसमें 07 आवेदन को स्वीकृति में धनराशि 31.36 लाख है व एक आवेदन का धनराशि रू0 6.25 लाख वितरण किया जा चुका है। निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 13504 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें कुल 13308 आवेदन का निस्तारण किये जा चुके हैं।

एक जनपद एक उत्पाद योजना के वित्त पोषण सहायता योजना में 26-27 के क्रियान्वयन हेतु सभी प्रक्रियाओं को आन लाइन कराये जाने की ब्यवस्था को लागू किया गया है। भौतिक लक्ष्य 26 एवं वित्तीय लक्ष्य मार्जिन 104.00 लाख प्राप्त हुआ है ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा0 प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, वाणिज्य कर, सम्बन्धित अधिकारी, बैंक मैनेजर ब्यापर में सुरेश रूंगटा, बागेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!