महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जनपद में डीजल पेट्रोल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता,149पेट्रोल पम्पो मे132क्रियाशील,डीएम ने कहा समस्या को लेकर कंट्रोल रुम पर करे शिकायत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर नकेल कसने के लिए जिलाधिकारी ने गैस वितरण से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मो0न0- 8423675896 है, जिसपर आमजन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल (मो. नं. 9412155781) हैं, जबकि एसडीएम श्री विजय यादव (मो.नं. 9358772891) द्वारा प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर की पर्याप्त उपलब्धता है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति अवैध भंडारण या कालाबजारी में लिप्त पाया जाता है, तो आमजन उसकी शिकायत उपरोक्त नंबरों पर करें, दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने चारों तहसीलों में जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रवर्तन दलों का गठन कर औचक रूप से छापेमारी करने और स्टॉक रजिस्टर और वितरण की जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा है एल०पी०जी० के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अस्थायी रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसके अतिरिक्त पारदर्शी वितरण हेतु ओ०टी०पी० के माध्यम से रीफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। कोई भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है और बुकिंग के उपरांत एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एलपीजी का भंडारण न करें और न ही गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है।

जनपद में दिनांक 21.04.2026 को घरेलू गैस सिलेंडर की कुल बुकिंग 10054 थी, जबकि औसत बुकिंग 11977 थी। दिनांक 21.04.2026 को जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टाक 13333 था, जिसके सापेक्ष दिनांक 21.04.2026 को 10598 घरेलू गैस सिलेण्डरों की बिक्री हुयी।

इसी प्रकार जनपद में आज 149 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें 132 पंप क्रियाशील रहे। जनपद में आज सुबह का डीजल का स्टॉक 964 किलो लीटर और पेट्रोल 783 किलो लीटर था। जबकि दिनांक: 21 अप्रैल 2026 को डीजल की कुल बिक्री 348 किलो लीटर और पेट्रोल की बिक्री 297 किलो लीटर रही।

जनपद में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर का वितरण सुचारू रूप से जारी है और अबतक कोई समस्या नहीं है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!