जनगणना समस्त शासकीय नीतियों और योजनाओं के निर्माण का आधार: डीएम
सीएमएमएस पोर्टल, स्व गणना पोर्टल, मोबाईल ऐप्प के माध्यम से दो चरणो में किया जायेगा।

महराजगंज l (न्यूज पैच)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी द्वारा अब तक किये गये कार्यों का चार्ज अधिकारियों के साथ जनगणना कार्य के सम्बन्ध में समीक्षा किया गया और अगामी कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित चार्ज अधिकारियों को ससमय कार्यों को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से की जायेगी। जनगणना सीएमएमएस पोर्टल, स्व गणना पोर्टल, मोबाईल ऐप्प के माध्यम से दो चरणो में किया जायेगा। इसलिए स्वागगणना के विषय में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि जनगणना में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ाया जा सके और अधिक सटीक डाटा प्राप्त किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना समस्त शासकीय नीतियों और योजनाओं के निर्माण का आधार हैं। अगले 10 वर्षों तक जनगणगणना के आंकड़े ही सभी शासकीय निर्णयों का आधार होंगे। साथ ही योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने में भी जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जनगणना के कार्य में फील्ड ट्रेनर की भूमिका बेहद अहम है। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर ही जनगणना के सभी बिंदुओं और प्रक्रियाओं से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि आशा है कि सभी के समन्वित प्रयास से जनपद में जनगणना का कार्य पूरी शुद्धता और सटीकता के साथ सम्पन्न होगा।
जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना / मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 के मध्य किया जाना है। दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 09 फरवरी से 28 फरवरी 2027 के मध्य किया जाना है। प्रथम चरण में पहली बार स्व गणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 के बीच होना है। इस अवधि के दौरान सामान्य नागरिक स्व गगना पोर्टल census. gov.in/se के माध्यम से गणना / जनगणना प्रश्नावली के 33 बिन्दुओ का अपना विवरण स्वत दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना के सम्बन्ध में डीएम द्वारा प्रचार प्रसार कराये जाने के लिए चार्ज अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही साथ फील्ड ट्रेनरों को प्रमाण-पत्र दिया गया।
बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जनगणना जिला प्रभारी आदि उपस्थित रहे।




