टॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

अधिकारियों संग की अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने यक्ष ऐप्प, ई-साक्ष्य, एसआईडी तथा ऑपरेशन क्लीन की समीक्षा की।

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्र और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा हुई।आगामी दिनों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक की ओर से अपराध नियंत्रण, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। इस दौरान भारतीय दंड संहिता व बीएनएस के अंतर्गत दर्ज अपराधों, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित अपराधों तथा निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अपराधों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने यक्ष ऐप्प, ई-साक्ष्य, एसआईडी तथा ऑपरेशन क्लीन की समीक्षा की। अनावरण हेतु शेष अभियोगों की स्थिति पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्षों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए। थानों पर लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। पूर्व से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अपहृत/अपहृता की बरामदगी, गुमशुदा बच्चों की शेष बरामदगी, मिशन मोड पर चिन्हित अभियोगों में की गई कार्रवाई की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा हुई। इसके अतिरिक्त,महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण को और बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु सर्विलांस टीम को विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

आईजीआरएस के प्रभावी निस्तारण और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने पर विशेष बल देते हुए पुलिस अधीक्षक ने लंबित अनावरणों में तेजी लाने, जनसुनवाई में लापरवाही दूर करने, चौकी व हल्का प्रभारियों की दैनिक समीक्षा करने, संदिग्ध होटलों व प्रतिष्ठानों की जांच, आभूषण की दुकानों में चोरी रोकने के उपाय तथा खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए गए।

अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, प्रभारी स्वाट, एसओजी एवं सर्विलांस टीम, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!