क्राइमब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 बाइक, नेपाली-भारतीय रुपये बरामद

डुप्लीकेट चाबी से बाइक चुराकर नेपाल में बेचता था, अभियुक्त पर 41 मुकदमे दर्ज, 3 चोरी के मुकदमों का खुलासा  

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना नौतनवा पुलिस को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड डण्डा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और नेपाल में बाइक बेचने से मिले 5,120 नेपाली रुपये व 630 भारतीय रुपये बरामद किए गए।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना नौतनवा, फरेंदा और पुरन्दरपुर में दर्ज वाहन चोरी के 3 मुकदमों का भी सफल अनावरण किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डण्डा नदी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के फिराक में है। सूचना पर नौतनवा पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 2 मोटरसाइकिलें मिलीं। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि ये बाइकें महराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि नेपाल में एक चोरी की बाइक बेचकर उसे 5,120 नेपाली रुपये मिले थे। पुलिस ने उसके पास से वे रुपये और 630 भारतीय रुपये नकद भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर, निवासी ग्राम सोनरा, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि बलिराम एक शातिर और अन्तर्जनपदीय वाहन चोर है। वह डुप्लीकेट चाबी बनाकर वाहनों का लॉक खोलता था और बाइक को नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों में बेच देता था। उसके खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 41 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका विस्तृत आपराधिक इतिहास संकलित कर लिया है। 3 चोरी के मुकदमों का हुआ खुलासा बरामद मोटरसाइकिलों और अभियुक्त की निशानदेही पर थाना नौतनवा, थाना फरेंदा और थाना पुरन्दरपुर में पहले से पंजीकृत वाहन चोरी के 3 अभियोगों का अनावरण हुआ है। पीड़ितों से संपर्क कर बरामद वाहनों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

नौतनवा पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है बल्कि सीमा पार तस्करी करने वाले नेटवर्क की कड़ी भी मिली है। एसपी ने आमजन से अपील की कि वाहन खड़ा करते समय डबल लॉक लगाएं, सीसीटीवी वाली जगह पर ही वाहन पार्क करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 पर दें। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उससे पूछताछ में नेपाल में बाइक खरीदने वाले लोगों और अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब अन्तर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को खंगाल रही है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!