ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दिसंबर तक पूरे कराएं अधूरे निर्माण कार्य: सीडीओ

निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, पूर्ण परियोजनाओं को तत्काल संबंधित विभागों को सौंपने पर जोर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं और अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन निर्माण कार्यों को जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में पूरा किया जाना था, लेकिन वे निर्धारित समय पर पूर्ण नहीं हो सके हैं, उन्हें दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो और कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।

सीडीओ ने निर्देश दिया कि यदि किसी निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करना संभव नहीं है, तो उसकी समयसीमा बढ़वाने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, जिन परियोजनाओं का भौतिक लक्ष्य पूरा हो चुका है, उन्हें बिना देरी किए संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका उपयोग शुरू हो सके।

उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखें और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके मिश्रा, डीएसएसटीओ निरंकार, एसीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!