बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता एनपीआरसी जडार मे नौनिहालो ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, विजेता खिलाडी हुए पुरस्कृत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता के अन्तर्गत एनपीआरसी स्तरीय स्पर्धा का आयोजन पूमा जडार मे आयोजित हुआ।स्पर्धा मे मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता मे नौनिहालो ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शको को मुग्ध कर दिया।
बाल क्रीडा प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50मीटर सौहरौना तिवारी के अरुण प्रथम व जडार के अनूप को द्वितीय स्थान मिला। 100मीटर दौड मे जडार के अमित प्रथम,व सौहरौना के आशीष ने द्वितीय 200मीटर दौड मे जडार के अमित प्रथम व टेढवा के अमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग 50मीटर दौड मे रामपुर खुर्द की कृति प्रथम जडार की आफरीन द्वितीय व 100मीटर दौड मे जडार की आफरीन प्रथम व रामपुर खुर्द की प्रीति द्वितीय,200मीटर दौड मे जडार की आफरीन प्रथम व रामपुर खुर्द की प्रीति द्वितीय स्थान पर रही।जूनियर स्तर बालक वर्ग 100मीटर दौड मे राजमंदिर के रोशन प्रथम व जडार के आकाश द्वितीय,200मीटर मे राजमंदिर के विनय प्रथम व सोहरौना के प्रिंस द्वितीय स्थान पर रहे। जुनियर स्तर बालिका वर्ग 100मीटर दौड मे जडार की साजिया प्रथम मुडिला चौधरी की अंशिका द्वितीय व 200 मीटर दौड मे साजिया प्रथम व मुडिला चौधरी की अंशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग मे जडार प्रथम व सोहरौना तिवारी द्वितीय, जूनियर स्तर बालिका वर्ग कबड्डी मे सोहरौना तिवारी प्रथम व जडार द्वितीय स्थान पर रहा।
खोखो प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग दोनो मे रामपुर खुर्द प्रथम रहा।खो खो जूनियर स्तर मे बखलक वर्ग मे सोहरौना तिवारी प्रथम व जडार द्वितीय रहा।प्रतियोगिता मे निर्णायक मंडल मे आशुतोष बालियन रामनिवास संदीप शर्मा अजित प्रताप सिंह शामिल रहे। इस दौरान आयोजक मंडल मे नोडल शिक्षक नागेद्र चौहान रामेश्वर मौर्य बिरेद्र भारतीराहुल पटेल आशुतोष पटेल तेज प्रताप सिंह गोविंद बरनवाल संत कुमार शम्स तबरेज यासमीन जहा बालकरन अविनाश चौधरी अखिलेश कुमार बबिता सहानी आदि शिक्षक मौजूद रहे।




