मिठौरा के ग्राम पंचायत धरमौली पंचायत भवन से गायब कम्प्यूटर बरामद, डीपीआरओ के सख्त एक्शन से बढी पंचायत सहायक की मुश्किले,एफआइआर दर्ज कराने दिए निर्देश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। मिठौरा विकासखंड के धरमौली मे पंचायत भवन से कम्प्यूटर व उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब में होने के मामले में डीपीआरओ ने पंचायत सहायक पर सख्त एक्शन लिया है। डीपीआर ओने ग्राम प्रधान/प्रशासक को पंचायत सहायक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने व बर्खास्तगी की कार्यवाही का आदेश दिया गया है।पंचायत भवन से6अक्टूबर को कम्प्यूटर व अन्य सामान गायब होने के प्रकरण को लेकर ग्राम प्रधान/प्रशासक नरसिंह कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखा जांच कर कार्यवाही की मांग की। डीपीआरओ को लिखे पत्र मे ग्राम प्रधान/प्रशासक ने बताया कि 6अक्टूबर को पंचायत सहायक ने पंचायत भवन से कम्प्यूटर व अन्य सामान गायब होने की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पत्र मे कहा कि पता लगाने पता चला कि उक्त गायब सामान पंचायत सहायक विद्यासागर पुत्र जयराम निवासी चौक थाना चौक द्वारा बलिया नाला व तहसील गेट महराजगंज मे बेच दिया गया है।उक्त सामान पुलिस द्वारा बरामद कर थाना चौक पर रखा गया है।शिकायत पत्र पर डीपीआर ओ ने कडा रुख अख्तियार करग्राम प्रधान/प्रशासक को पंचायत सहायक के ऊपर एफ आईआर कराने व बर्खास्तगी की कार्यवाही का निर्देश दिया है।




