गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 7 आदतन अपराधियों पर कार्रवाई, 6 माह के लिए किए गए पाबंद
महराजगंज पुलिस ने सितंबर में निस्तारित किए 7 मामले, हर 15 दिन में संबंधित थाने में हाजिरी देने का आदेश

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने सितंबर माह में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस ने अधिनियम के तहत 7 मामलों का निस्तारण करते हुए संबंधित व्यक्तियों को 6 माह की अवधि के लिए पाबंद किया है।
पुलिस के अनुसार, पाबंद किए गए सभी 7 व्यक्तियों को निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने तथा निर्धारित शर्तों का अनुपालन करने का आदेश दिया गया है।
6 माह के लिए पाबंद किए गए व्यक्ति
1. अक्षय जायसवाल उर्फ तपेश्वर कुमार जायसवाल, निवासी ढोढिला वार्ड नंबर 10, नगर पंचायत घुघली, थाना घुघली, महराजगंज।
2. जयसिंह यादव उर्फ कौशल, निवासी बरगदवा, नगर पंचायत निचलौल, थाना निचलौल, महराजगंज।
3. संजय यादव, निवासी धरमौली, थाना श्यामदेउरवा, महराजगंज।
4. अंगद भारती, निवासी कोहड़वल टोला सिसवाडीह, थाना निचलौल, महराजगंज।
5. अजीम खां, निवासी तरकुलवा उर्फ भटगांवा, थाना श्यामदेउरवा, महराजगंज।
6. हरिशंकर चौबे, निवासी मौजा दुबौलिया, टोला पंचगावा, थाना बृजमनगंज, महराजगंज।
7. अभिमन्यु उर्फ मनोहर उर्फ अन्नू, निवासी बेलटीकर, थाना घुघली, महराजगंज।
पुलिस के मुताबिक, इन सभी को 6 माह तक प्रत्येक 15 दिवस में संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने के साथ ही निर्धारित शर्तों का पालन करने का आदेश दिया गया है।
महराजगंज पुलिस ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम सहित अन्य प्रचलित कानूनों के तहत नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




