मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
मुजुरी - पनियरा मार्ग पर तीन बाइक की आपस मे हुई थी भिड़ंत

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । पनियरा मार्ग पर कुआंचाप के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमववर की शाम को तीन मोटरसाइकिल की आपस मे जोरदार भिड़ंत होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे । सभी घायलों को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा ले जाया गया था लेकिन हालत गंभीर देख सभी को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था । घायलों में अमित पुत्र हीरालाल निवासी जंगल बड़हरा उम्र लगभग 30 वर्ष का इलाज के गोरखपुर एम्स में मौत हो गई । मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया ।
मृतक अमित हैदराबाद में रह कर पेंट पालिस का काम करता था दो महीने पूर्व वह अपने घर लौट कर आया था । मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था । अमित के पिता मजदूरी करते हैं ।
मृतक की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी उसे दो बेटी हैं जिनमे परी उम्र लगभग 8 वर्ष व अनन्या उम्र लगभग 5 वर्ष की है ।
रिपोर्ट आफताब आलम खां




