ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

महराजगंज में 17 सितंबर से शुरू होगा विशेष स्वच्छता अभियान

एक महीने तक वार्डों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चलेगा अभियान, कूड़ा पृथक्करण और जनभागीदारी पर जोर

महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान नगर के वार्डों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई कराई जाएगी। साथ ही नियमित निगरानी के जरिए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और जरूरत के अनुसार स्वच्छता कर्मियों की टीमों को सक्रिय किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाना केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित व्यवस्था के तहत देने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की।

जिला प्रबंधक अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय टीमों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता ने कूड़ा पृथक्करण और नियमित कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को अभियान की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया।

सभासद अमितेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। सभासद सदरे आलम ने भी स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद ऋषिकेश पटेल, गोरख गुप्ता, राणा पटेल, शेषमणि पटेल, सभासद प्रतिनिधि राजू पासवान, विश्वकर्मा पटेल, रामाश्रय, मनोनीत सभासद मुरारी लाल निगम समेत नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!