ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

साइबर ठगी के शिकार युवक के 15 हजार रुपये वापस, ठूठीबारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

NCRP पोर्टल पर शिकायत के बाद साइबर हेल्पडेस्क ने बैंक से समन्वय कर पूरी रकम कराई वापस

महराजगंज।(न्यूज पैच)। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के क्रम में ठूठीबारी थाना की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने पीड़ित के खाते से ट्रांसफर हुए 15 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को NCRP पोर्टल के माध्यम से गड़ौरा बाजार निवासी सुभाष रौनियार के खाते से 15 हजार रुपये गलत तरीके से ट्रांसफर किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क टीम ने संबंधित बैंक और पोर्टल से समन्वय कर रकम की वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

त्वरित कार्रवाई के बाद 15,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

कार्रवाई करने वाली साइबर हेल्पडेस्क टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परवेज आलम और आरक्षी हरवंश कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने और ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!